Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

गायत्री परिवार द्वारा हरिद्वार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में जल स्रोत सफाई अभियान के तहत

आगामी ईद के मद्देनजर गाडरवारा में शांति समीति की बैठक का हुआ आयोजन

नरसिंहपुर पुलिस की तत्परता से वृद्ध किसान के गुम हुए ₹27,200 चंद घंटों में वापस मिले

सोशल मीडिया पर वायरल आत्महत्या संबंधी वीडियो पर नरसिंहपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

वीजसेन वार्ड में हजरत सैय्यद बाबा की दरगाह शरीफ पर अकीदत के साथ चादर संदल पेश किया गया

: गाडरवारा, मां अन्नपूर्णा दरबार में लग रहा भक्तों का तांता

Aditi News Team

Mon, Mar 27, 2023
मां अन्नपूर्णा दरबार में लग रहा भक्तों का तांता गाडरवारा । स्थानीय गोकुलधाम कॉलोनी बोदरी रोड विवेकानंद वार्ड गाडरवारा स्थित नवनिर्मित मां अन्नपूर्णा देवी जी के मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों का तांता लग रहा है । यहां रोजाना रात्रि 8:30 बजे माता रानी की विशाल आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें बहुत अधिक संख्या में भक्तजन शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं । समिति के सदस्यों द्वारा माता रानी के दरबार में निरंतर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं । वहीं आगामी 2 अप्रैल रविवार को मां अन्नपूर्णा दरबार में विशाल भंडारे एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भक्तजनों से उपस्थिति की अपील समिति सदस्यों द्वारा की गई है । गौरतलब हो कि नगर में यह दरबार एक ऐसा दरबार है जहां मां अन्नपूर्णा देवी के साथ शंकर भगवान की मूर्ति भिक्षा लेते हुए स्थापित की गई है । साथ ही मां सिंघवाहिनी, गणेश भगवान एवं नंदी महाराज भी मंदिर में विराजमान किए गए हैं ।

Tags :

जरूरी खबरें