Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: गाडरवारा। हवेली में डोलोत्सव भजन रंग-गुलाल के साथ सम्पन्न

Aditi News Team

Thu, Mar 9, 2023
हवेली में डोलोत्सव भजन रंग-गुलाल के साथ सम्पन्न https://youtu.be/3J1MRjEjl0s गाडरवारा । वल्लभकुल पुष्टिमार्गीय देवस्थान श्रीगौर्वधननाथजी जी की हवेली (मंदिर) में बंसत पंचमी से होली के पावन पर्व की त्यौहार की शुरुआत प्रतिदिन ठाकुर जी को रंग गुलाल अर्पित करने के साथ साथ होली संदर्भित कृष्ण रसरंग के मनभावन भजनों के साथ चालीस दिनों तक होती है जो होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्रकृष्ण एकम धूलिवंदन तक उत्साह और उमंग के वातावरण में अंतिम दिन डोलोत्सव के साथ संपन्न हुआ । जिसमें सभी वैष्णव जन शामिल होकर ठाकुर जी के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण की अभिव्यक्ति से मंत्रमुग्ध होकर भावप्रवण रास रंग, बृज के होली गीत भजन. मुखियाजी श्रीनाथ जी भट्ट के साथ वाद्ययंत्रों की तान पर गाते हैं । इसी दिन समापन की श्रृंखला में रंग गुलाल प्रभु चरणों में समर्पित कर वैष्णव जनो पर परम्परा अनुसार मुखिया जी के परिवार के सदस्यों मुख्य मुखियनजी साब व , गिरिराज जी, श्रीमती संगीता भट्ट ने सभी वैष्णव जन के ऊपर प्रसाद स्वरूप रंग गुलाल से होली खेलने का मनोरम कार्यक्रम संपन्न हुआ । उपरांत उपस्थित भक्तों ने रंगो और गुलाल से आपस में होली का लाड लडावा गया ,प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें