Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: कुंण्डलपुर में भगवान चंद्रप्रभु एवं भगवान पारसनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 दिसंबर को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sun, Dec 18, 2022
कुंण्डलपुर में भगवान चंद्रप्रभु एवं भगवान पारसनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 दिसंबर को मनाया जाएगा कुंण्डलपुर ।श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंण्डलपुर में जैन धर्म के आठवे तीर्थंकर भगवान श्री चंद्र प्रभु जी एवं 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 19 दिसंबर सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज एवं आर्यिकारत्न श्री विज्ञान मति माताजी ससंघ सानिध्य में प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन, विधान होगा। श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। दोपहर में सिद्धचक्र महामंडल विधान होगा ।सायं काल भक्तामर महा अर्चना पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

Tags :

जरूरी खबरें