Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक पर ₹5,000 का चालान

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

: कुंडलपुर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Sat, Apr 1, 2023
कुंडलपुर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को मनाया जाएगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 3 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रातः 7:00 भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांति धारा ,पूजन, विधान होगा ।श्री जी का पालना झुलाया जाएगा ।दोपहर 3:00 से श्री जी की शोभायात्रा शिखर मंदिर से प्रारंभ होकर कुंडलपुर ग्राम में भ्रमण करती हुई विद्या भवन पहुंचेगी जहां पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन होगी । सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने धर्म श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें