Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची

Aditi News Team

Sat, Dec 31, 2022
*अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची* । *स्नेहमयी श्रद्धेया शैलदीदी का एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत* किया गया। कतारबद्ध बहिनों ने स्नेहमयी श्रद्धेया जीजी को कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। *रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित प्रांतीय नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में विशाल मातृत्व हृदय की धनी श्रद्धेया शैलदीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।* इस अवसर पर *श्रद्धेया शैलदीदी नारी सशक्तिकरण विषय पर दिव्य संदेश* दिया। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति *आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने नारी अभ्युदय पर मार्गदर्शन* दिया। *आदरणीय शेफाली पण्ड्या दीदी ने नारी की गौरवमयी गाथा और नारी की महत्ता पर प्रकाश* डाला। इस अवसर पर दीपमहायज्ञ की छटा बड़ी ही मनोरम रही। *हजारों प्रज्वलित दीपकों के समक्ष छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्प* लिया। स्नेहमयी श्रद्धेया दीदी का रायपुर आगमन एवं दिव्य संदेश के लिए छत्तीसगढ गायत्री परिवार ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात *श्रद्धेया जीजी एवं आदरणीय डॉ.चिन्मय पण्ड्या जी अश्वमेध गायत्री महायज्ञ भिलाई की रजत जयंती कार्यक्रम* में पहुंचे। यहाँ *स्नेहमयी श्रद्धेया जीजी ने हजारों गायत्री परिजनों को गायत्री महामंत्र की दीक्षा* दी। आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी ने पूज्यवर के दिव्य संदेश दिये। गायत्री परिजनों ने श्रद्धेया जीजी एवं आदरणीय डॉ. चिन्मय पण्ड्या जी को अपने बीच पाकर गद्गद हुए । भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में अनेक परिजनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया l

Tags :

जरूरी खबरें