Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर जिले से तीन संतो को अयोध्या का आंमत्रण

Aditi News Team

Tue, Jan 9, 2024
नरसिंहपुर जिले से तीन संतो को अयोध्या का आंमत्रण नरसिंहपुर जिले के तीन संतो को २२जनवरी 2024 को अयोध्या में भारत की आत्मा और आस्था के केंद्र प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आंमत्रण पत्र प्राप्त हुआ है ।जिनमें गाडरवारा के देवरामजानकी खिरका मंदिर के युवा महंत, रामजानकी गौशाला बगदरा चामचौद के प्रबंधन प्रमुख एंव विश्व हिन्दू परिषद संत मार्गदर्शक मंडल के प्रांतीय संयोजक श्री बालकदासजी महाराज को आंमत्रण पत्र मिला है ।इनके   अलावा महंत सीताराम दासजी बड़ा मंदिर बरमान, श्री महंत अमृतानंद महाराज बापू धाम नरसिंहपुर को आंमत्रण पत्र मिले हैं । आंमत्रित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आंनद जी, विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र जी, पंकज जी विभाग संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद तथा संघ के जिला पदाधिकारी हरिप्रतापजी ममार ने सम्पर्क किया । प्रांत संयोजक श्री बालकदासजी ने बताया कि महाकौशल प्रांत से १४९ प्रमुख संतजनो को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या आंमत्रित किया गया है /सभी संतजन उत्साहित हैं और सभी अयोध्या जी पहुंच रहे हैं । वहीं दूसरी ओर नरसिंहपुर जिले के संतो विशेष रूप से बालकदासजी को इस आस्था और विश्वास के रामकाज मे आंमत्रित करने के लिए नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है,तो वहीं दूसरी ओर नर्मदा की गोद से जा रहे संतो के प्रति जनमानस में आदरभाव व्यक्त किया जा रहा है ।  

Tags :

जरूरी खबरें