सिमरिया कला,तिंसरा व बासादेही का किया जाएगा भ्रमण : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर
Aditi News Team
Thu, Nov 12, 2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर
अधिकारियों द्वारा ग्राम सिमरिया कला, तिंसरा व बासादेही का किया जाएगा क्षेत्र भ्रमण
नरसिंहपुर।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 13 नवम्बर को जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में जनसंवाद शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्याम से ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जन संवाद शिविर में ग्रामीणों की शिकायतों का निराकरण कर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। सफल उद्यमी अपनी सफलता की कहानी साझा कर अन्य युवाओं को भी स्वरोजगारमूलक शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत अधिकारी निर्धारित ग्राम सिमरिया कला, तिंसरा व बासादेही का क्षेत्र भ्रमण करेंगे। ग्रामों में पहुंचकर फील्ड में रहेंगे और गांव-गांव भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जाएगा तथा पात्र प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह