Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर पुलिस की ओर से जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान। शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही।

Aditi News Team

Tue, Mar 11, 2025
नरसिंहपुर पुलिस की ओर से जिलेवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया जा रहा विशेष सर्चिंग अभियान। शांति भंग एवं अफवाह फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर की जावेगी कठोर कार्यवाही। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण मे सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :- फ्लैग मार्च एवं सर्चिंग अभियान का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार भ्रमण कर असामाजिक तत्वों एवं गुण्डे बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है साथ ही विभिन्न संवेदनशील स्थानों में फिक्स प्बाईन्ट लगाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए लगातार वाहन चैकिंग, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड, सार्वजनिक स्थलों की भी सर्चिंग की जा रही है एवं बाहर से आने-जाने वालों एवं संदिग्घों पर भी निगरानी रखी जा रही है। नरसिंहपुर पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :-पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका एवं नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की जाती है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्यौहार को मनाए। त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवे ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

जरूरी खबरें