Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: संभागायुक्त ने बायां में राशन दुकान का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस संभागायुक्त ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत लगाए गए संयंत्र का किया निरीक्षण भोपाल संभागायुक्त श्री माल सिंह भयड़िया ने बायां में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान में खाद तथा राशन के स्टॉक, आबंटन तथा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने राशन दुकान पर हितग्राहियों को मिलने वाले राशन एवं खाद वितरण संबंध में जानकारी लेते हुए नियमित खाद एवं राशन वितरण के विक्रेता को निर्देश दिए। उन्होंने राशन दुकान में आए हितग्राहियों से नियमित तथा निर्धारित मात्रा में खाद तथा राशन वितरण की जानकारी ली। संभागायुक्त ने नीलकछार में किया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण, प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस संभागायुक्त श्री भयड़िया ने नीलकछार में प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों को ठीक से संचालित नही करने के लिए प्राइमरी स्कूल नीलकछार के प्रधान अध्यापक को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से चर्चा कर स्कूल की व्यवस्थाओं तथा शिक्षकों के नियमित कक्षा में आने और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण संभागायुक्त श्री भयड़िया ने मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना के तहत मरदानपुर में लगाए गए संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंटेकवेल की व्यवस्थाएं तथा वाटर पंप के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पेयजल सप्लाई की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने फिल्टर प्लांट पर पानी की शुद्धता तथा फिल्टर प्लांट की प्रक्रिया की जानकारी ली। मरदानपुर समूह जल प्रदाय योजना से बुधनी जनपद के 63 गांवों एवं नसरूल्लागंज जनपद के 98 गांवों में पेयजल प्रदान किया जा रहा है।  

Tags :

जरूरी खबरें