Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: एसडीम ने खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड किया गया

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
एसडीएम बैरसिया ने फूड विभाग को सैंपल जांच के निर्देश दिए बैरसिया के भेसोंदा सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ छात्र बीमार पड़ने की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया IAS ने एसडीएम श्री आदित्य जैन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए थे और तुरंत वस्तुस्थिति से अवगत कराने के संबंध में कहा था। एसडीएम श्री आदित्य जैन तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचे उनके साथ संबंधित थाना प्रभारी भी पहुंचे। उन्होंने स्कूल का निरिक्षण किया और फूड विभाग से खाने के सैंपल लेकर जांच में भेजने को कहा। इसके साथ ही खाना बनाने वाले समूह को सस्पेंड कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही नये समूह को खाना बनाने के कार्य देने के निर्देश भी दिए गए । एसडीएम श्री जैन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि स्कूल के जो भी शिक्षक दोषी है उन पर तत्काल कार्यवाही की जाये।  

Tags :

जरूरी खबरें