: कुंडलपुर में भगवान सुमतिनाथ का जन्म, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 1 अप्रैल को मनाया जाएगा
Fri, Mar 31, 2023
कुंडलपुर में भगवान सुमतिनाथ का जन्म, ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 1 अप्रैल को मनाया जाएगा
कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर भगवान श्री सुमतिनाथ जी का जन्म ,ज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 1 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रात है भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन, विधान होगा ।इस अवसर पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री चंद्रकुमार सराफ ने भक्त श्रद्धालुओं से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
: देवरी ,बड़े ही धूमधाम से नगर में निकाली गई रामनवमी की भव्य शोभायात्रा
Thu, Mar 30, 2023
रिपोर्टर--कमर राणा,देवरी रायसेन,9893750789
देवरी
----रामनवमी के पर्व को, श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था।
आज नगर में रामनवमी के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में शामिल, उस्ताद बृजेश कुमार के नेतृत्व में,जैथारी से आया हुआ अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना। इस अखाड़े में लोगों ने अपने अपने कर्तव्य दिखाए।
साथ ही इस विशाल शोभायात्रा में, घोड़ों का नृत्य , साथ में लोक नृत्य, विशाल झांकी, और इन सबके बीच नगर के गणमान्य लोग शोभायात्रा के साथ चलते हुए नजर आए।
इस शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघु, पूर्व शिक्षक नारायण सिंह रघु, नपा उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, पार्षद अशोक मामा, रणधीर रघु, जितेंद्र रघु, परसोत्तम रघु ,संतोष रघु, पप्पू रघु, नीलेश हडा, मिथिलेश रघु, अंकित रघु, बलवंत रघु, शरद बसैया ,गुड्डू रघु, जेपी दुबे, गोविंद रघु, एवं हजारों की तादाद में भक्त गण भव्य शोभायात्रा में शामिल थे।
: गाडरवारा, ताज कृपा दरबार में देवी भक्तों का आयोजन
Wed, Mar 29, 2023
ताज कृपा दरबार में देवी भक्तों का आयोजन
गाडरवारा।सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली ताज कृपा दरबार में दरबार के संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब स्थापित परम्परा के अनुसार प्रभाकर राव भाऊसाहब अध्यक्ष बाकी ताज दरबार के मार्गदर्शन में नौ दिन तक देवी पूजा, फूलमाला, प्रसाद, दीपज्योति प्रज्जवलित की जाती है तो वही दूसरी ओर अष्टमी के दिन भजन भक्तो का आयोजन प्रति वर्ष अनुसार उत्साह पूर्वक किया गया।ग्राम ढुरसरू के प्रदीप कुशवाहा के भजन मंडल ने मनभावन गीत. और भक्ते वाध्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत किए ।तथा इक्कीस किलो का कढाव भोग प्रसादी अर्पित की गई ।इस अवसर पर महेश नेमा, सुरेंद्र सोनी,टनटू दादा प्रधान अर्चक, देवेन्द्र पालीवाल, हेमन्त परचानी, मुलायम सिंह केवट, अखिलेश चौरसिया,अशोक मोलासरिया विमलेश प्रजापति श्रीमती कामिनी निगम ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया ।