: देवरी, हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
Thu, Apr 6, 2023
हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रासंवाददाता_कमर राणादेवरी, रायसेन जिले के नगर देवरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा बजरंग दल के अध्यक्ष नितेश रघुवंशी के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ एवं उदयपुरा विधानसभा से प्रबल दावेदार नरेंद्र शिवाजी पटेल के सुपुत्र अभिज्ञान पटेल शामिल हुए।इस शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में युवा भगवा झंडे लिए हुए जय श्री राम जय बजरंगबली के नारे लगा रहे थे। इस शोभायात्रा में जगह जगह अखाड़े का प्रदर्शन भी किया गया।हनुमान मंदिर में भव्य श्रंगार करने, के बाद एवं मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही, भव्य शोभायात्रा बजरिया चौक, मानक चौक, आटा मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, से होकर गुजरी। जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसा कर इस शोभा यात्रा का स्वागत किया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघुवंशी एवं साथियों ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
: गाडरवारा, नगर महारानी खेरापति दरबार में 15 दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव संपन्न
Thu, Apr 6, 2023
नगर महारानी खेरापति दरबार में 15 दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव संपन्न
https://youtu.be/vehOx3WEi5Aगाडरवारा ।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता खेरापति दरबार में चैत्र नवरात्रि उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें नवरात्रि की सप्तमी से मां दुर्गा की प्रतिमा एवं 51 घट और कलश की स्थापना की गई साथ ही मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की गई जिनका विसर्जन बड़ी धूमधाम शहनाई ढोल बैंड और डीजे के साथ संपन्न किया गया। खेरापति माता मंदिर से झोरे मोहल्ला होते हुए राम मंदिर विसर्जन यात्रा पहुंची जिसमें मां काली के रूप में सजी हुई देवियों ने भक्तभजन गायन के साथ नृत्य किया गया । विसर्जन यात्रा झंडा चौक से होते हुए चौकी और छिढाव घाट पर संपन्न हुई जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह नवरात्रि उत्सव लगभग 200 वर्षों से मनाया जा रहा है और उनकी परंपरागत रास्तों से विसर्जन यात्रा निकाली जाती रही है ,इसमें मुख्य वात है कि मुख्य बात यह है कि माता की प्रतिमा को विमान में सजाकर कंधों पर रखकर ले जाया जाता है।
: सांईखेड़ा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर
Wed, Apr 5, 2023
सांईखेड़ा में 6 अप्रैल को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव दादाजी धूनी वालों की नगरी में बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां काफी जोर-शोर से चल रही हैं ।सरस्वती स्कूल से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें डीजे बाजे अखाड़ा रथ घोड़े आदि के साथ यात्रा प्रारंभ होगी, जो मेन रोड से होते हुए किसानी वार्ड हनुमान मंदिर पहुंचेगी जंहा पर पूजन अर्चन कर शोभा यात्रा का समापन होगा। हिंदू उत्सव समिति ने सभी नगर वासियों क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर यात्रा को सफल बनावे । संपूर्ण नगर को तोरण झंडे एवं फ्लेक्स से सजाया गया है सभी नगर वासियों से अपील है कि घरों के सामने रंगोली डालकर दीप प्रज्वलित करें।।