: सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर बड़े बाबा जी की नगरी में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की तपस्थली में विनयांजलि सभा का हुआ आयोजन
Sun, Feb 25, 2024
सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर बड़े बाबा जी की नगरी में आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की तपस्थली में आज दिनांक 25 2 2024 को विन्यानजली सभा का आयोजन किया गया जिसमें गुरु भक्ति गीत श्रीमती सुरभि जैन एवं दीप प्रज्वलन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर के प्रबंधक मोतीलाल जैन सहप्रबंधक एन के जैन ब्रह्मचारी ताराचंद जी संतोष जी कुंडलपुर जैन समाज से गोकुलचंद चंद्र जी हेमचंद जी संतोष बड़कुल डॉक्टर अरुण जी पूर्णयु संस्थान के द्वारा किया गया सहभागिता ब्रह्मचारी सजल भैया प्रोफेसर राजेंद्र जी विदिशा डॉक्टर संतोष जी प्रकाश चंद जी मगरोन की सहभागी रहे। आचार्य गुरुवर का गुणानुवाद ब्रह्मचारी ताराचंद जी डॉक्टर साहब अरुण जी ब्रह्मचारी वीरेंद्र जी रविंद्र जैन सचिन जैन डालचंद बड़कुल अमित जैन आदित्य जैन दीपेश शास्त्री दीपू ठाकुर कुंडलपुर प्रिंस जैन दिल्ली ब्रह्मचारिणी बहन सुनीता दीदी बांसा ब्रह्मचारिणी बहन राजुल दीदी मीना दीदी कुंडलपुर अनीता जैन केकड़ी अनुराग जैन संस्कार जैन सुधीर जैन प्रवचन श्रुति जैन कुंडलपुर जैनेंद्र जैन गैरतगंज ने गुरु चरणों में बिन्यांजली अर्पण की एवं दो मिनट के मोन के साथ सभा का समापन किया गया सभा का संचालन अनिल पुजारी कुंडलपुर के द्वारा किया गया ।
: जैन समाज ने विद्यासागर जी महाराज को दी श्रद्धांजलि
Sun, Feb 25, 2024
जैन समाज , एवं नगर के लोगों ने विद्यासागर जी महाराज को दी श्रद्धांजलि
Reporter __AkramKhan siddiqi
रायसेन देवरी-----राष्ट्रीय संत श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि के बाद से समस्त भारतवर्ष में शोक की लहर व्याप्त है इसी के चलते नगर देवरी मैं जैन समाज ने श्रद्धांजलि के रूप में अपनी दुकान ने और प्रतिष्ठान बंद रखें इसके साथ ही सभी पुरुष एवं महिलाओं ने परम संत छुल्लक105 हर्षित सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर परिषद देवरी के बस स्टैंड पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया इस आयोजन में सभी समाज के लोगों ने परम संत विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सभी समाज के लोगों ने परम संत विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर उदयपुरा देवरी गोरखपुर बारखंडा के जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने कहा कि---परम संत विद्यासागर जी महाराज ने पूरी जिंदगी गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा दिया
नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने कहा कि--- मुनि श्री को केवल जैन समाज ही नहीं अपितु पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है।
राजेश जैन प्रिंस जैन ने बताया कि----हम भाग्यशाली हैं कि जिस युग में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जन्म लिया उस युग में हमने भी जन्म लिया और हमने साक्षात उनके दर्शन किए।
: कुंडलपुर में वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित हुई
Sat, Feb 24, 2024
कुंडलपुर में वार्षिक आमसभा की बैठक आयोजित हुई
कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर में सिद्ध क्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर सार्वजनिक न्यास 17 ह के समान्य सभा के सदस्यों की न्यास की वार्षिक आमसभा की बैठक स्थानीय विद्या भवन में आयोजित हुई ।बैठक की शुरुआत में परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समतापूर्वक समाधि पर 2 मिनट मौन रहकर विनयांजलि दी गई। बैठक में विषय सूची अनुसार प्रत्येक बिंदु पर विचार कर निर्णय लिए गए ।विगत 4 फरवरी 23 की बैठक की कार्यवाही का वाचन महामंत्री इंजीनियर आरके जैन द्वारा किया गया ।अंकेक्षित आय व्यय पत्रक वित्तीय वर्ष 2022-23 का वाचन कर पारित किया गया। वर्ष 2024 -25 के अनुमानित बजट का अवलोकन कर स्वीकृत किया गया ।चार्टर अकाउंटेंट की नियुक्ति पर विचार कर निर्णय लिया ।क्षेत्र का वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन महामंत्री द्वारा किया गया ।बड़े बाबा मंदिर निर्माण की जानकारी राजेश चौधरी द्वारा दी गई ।अन्य विषय में दिवंगत हुए सदस्यों की जगह नए सदस्य बनाए जाने की कार्यवाही का प्रस्ताव आया। समाचार माध्यमों से ज्ञात हो रहा है कि कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण का वृहत कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इस हेतु कमेटी पदाधिकारी सदस्य 25 फरवरी को डोंगरगढ़ जाकर आचार्य संघो को श्रीफल भेंट कर कुंडलपुर पधारने अनुरोध करेंगे। कुंडलपुर में वयोवृद्ध समाजजनों को रहने फ्लैट बनाए जाने का प्रस्ताव आया। बैठक की अध्यक्षता श्रेष्टि डॉक्टर शिखरचंद जैन कटनी ने की। दीप प्रज्जवलन चित्रअनावरण बैठक अध्यक्ष , क्षेत्र अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, उपाध्यक्ष देवेंद्रसेठ अजित कण्डया ,रतनचंद जैन, डॉक्टर रमेश बजाज, रमेश गोयल, सुधीर सिंघई अध्यक्ष दमोह पंचायत, संतोष सिंघई पूर्व अध्यक्ष ,संतोष भारती ने किया। सुरभि जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।