Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष के चौका में निर्यापक श्रमण श्री सुधा सागर महाराज के आहार हुए

Aditi News Team

Tue, Apr 9, 2024
जय कुमार जैन, कुंडलपुर  कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष के चौका में निर्यापक श्रमण श्री सुधा सागर महाराज के आहार हुए कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में छोटे बाबा संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सभी शिष्यों का कुंडलपुर की पावन धरा पर आगमन हो रहा है ।कुंडलपुर में आहार चर्या का अनुपम दृश्य उपस्थित हो रहा है। लगभग 250 चौकों में श्रावक पड़गाहन के लिए खड़े होकर पड़गाहन कर रहे हैं ।वे भाग्यशाली श्रावक जिनके चौकों में मुनिश्री आर्यिका माताजी के आहार हो जाते हैं बड़े खुश होते हैं और अपने भाग्य को सराहते पुन्यार्जन कर रहे हैं। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रकुमार सराफ के चौका में जगत पूज्य तीर्थोद्धारक निर्यापक श्रमण मुनिपंगव श्री सुधासागर महाराज को नवधा भक्ति पूर्वक पड़गाहन कर आहारचर्या संपन्न हुई। सभी परिवार जनों ने आहार दान का सौभाग्य पाया और अपने पुण्य को सराहा।

Tags :

जरूरी खबरें