Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

: कुंडलपुर में 28 सितंबर को भगवान वांसूपूज्य का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा,जलविहार का कार्यक्रम होगा

Aditi News Team

Wed, Sep 27, 2023
कुंडलपुर में 28 सितंबर को भगवान वांसूपूज्य का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा,जलविहार का कार्यक्रम होगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 12वे तीर्थंकर भगवान वांसूपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 28 सितंबर दशलक्षण पर्व के अंतिम दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान , पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन विधान होगा। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। दोपहर में विद्या भवन में जलविहार का कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। सायंकाल भक्तांमर दीप आराधना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें