Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: माता रुक्मणी जी की प्रतिमा के पुनर्स्थापना पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन

Aditi News Team

Sun, Sep 24, 2023
माता रुक्मणी जी की प्रतिमा के पुनर्स्थापना पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी एवं जैन पंचायत दमोह के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा रुक्मिणी देवी की प्रतिमा के पुनर्स्थापना के अवसर पर शोभायात्रा जुलूस का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा में सम्मिलित केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया, विधायक श्री अजय टंडन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री रतन चंद जैन, श्री विद्यासागर पांडे सहित सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत तिलक ,माला एवं दुपट्टा पहनकर किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान एवं पंचमेवा का वितरण किया गया ।कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा प्रतिमा की आरती पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर जैन ,देवेंद्र सेठ, अजित कण्डया ,रमेशचंद्र गोयल, इंजीनियर आरके जैन ,अशोक सराफ ,पदमचंद खली, अनिल मम्मा, संजय कुबेर ,गिरीश नायक अजय निरमा, जयकुमार जलज, यू सी जैन, के सी जैन, राजेंद्र भेडा, राजेश चौधरी, मनोज जैन, प्रभात जैन, मोनू गांगरा, मुकेश जैन ,सुनील जैन, जमुना जैन, प्रकाशचंद, डॉक्टर महेंद्र जैन, सोनू नेता ,अमित त्यागी ,डॉक्टर चेतन जैन, कल्लन जैन सहित बड़ी संख्या में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी सदस्य गण ,जैन पंचायत पदाधिकारी ,सदस्य, जैन समाज एवं कुंडलपुर स्टाफ की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें