Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: जैन समाज ने विद्यासागर जी महाराज को दी श्रद्धांजलि

Aditi News Team

Sun, Feb 25, 2024
  • जैन समाज , एवं नगर के लोगों ने विद्यासागर जी महाराज को दी श्रद्धांजलि
Reporter __AkramKhan siddiqi रायसेन देवरी-----राष्ट्रीय संत श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि के बाद से समस्त भारतवर्ष में शोक की लहर व्याप्त है इसी के चलते नगर देवरी मैं जैन समाज ने श्रद्धांजलि के रूप में अपनी दुकान ने और प्रतिष्ठान बंद रखें इसके साथ ही सभी पुरुष एवं महिलाओं ने परम संत छुल्लक105 हर्षित सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में  श्रद्धांजलि अर्पित की।       नगर परिषद देवरी के बस स्टैंड पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया इस आयोजन में सभी समाज के लोगों ने परम संत विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी समाज के लोगों ने परम संत विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उदयपुरा देवरी गोरखपुर बारखंडा के जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। थाना प्रभारी एलडी मिश्रा ने कहा कि---परम संत विद्यासागर जी महाराज ने पूरी जिंदगी गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा दिया नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी ने कहा कि--- मुनि श्री को केवल जैन समाज ही नहीं अपितु पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। राजेश जैन प्रिंस जैन ने बताया कि----हम भाग्यशाली हैं कि जिस युग में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने जन्म लिया उस युग में हमने भी जन्म लिया और हमने साक्षात उनके दर्शन किए।    

Tags :

जरूरी खबरें