Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा, लाडोमोदन मंदिर में देवी महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न 

Aditi News Team

Tue, Feb 20, 2024
लाडोमोदन मंदिर में देवी महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न गाडरवारा । प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर (लाडोमोदन ) संचालित अग्रवाल समाज गाडरवारा में विगत दिनों चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम श्री गुरु जी की आज्ञा से श्री वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य पंडित श्री बलवंत जी एवं श्री सिद्गार्थ जी के सानिध्य में वैदिक रीति रिवाजों मंत्रोच्चारण द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें अग्रवाल समाज , महिला मंडल ,युवा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की अहम भूमिका रही एवं सम्पूर्ण समाज का तन मन धन से सहयोग रहा इस आयोजन के जजवान समाज के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र - ज्योति अग्रवाल , श्री महेश-कुसुम अग्रवाल (घी वाले) श्री नवल- साधना थे कार्यक्रम चार दिवसीय थे /पूर्ण आहुति के साथ कन्या एवं ब्राम्हण भोज के साथ संपन्न हुआ ।

Tags :

जरूरी खबरें