Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की जुट रही भीड़

Aditi News Team

Tue, Sep 12, 2023
गाडरवारा । स्थानीय नई गल्ला मंडी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी जा रही है कथा पंडाल में श्रद्धा भाव के साथ धर्म प्रेमी जन मंत्र मुग्ध होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं । कथा के तृतीय दिवस कथावाचक युग विभूति विदुषी ऋचा जी गोस्वामी द्वारा कथा का वाचन किया गया। पंडाल में प्रतिदिन चल रहे नर्मदेश्वर रुद्राभिषेक के आयोजन में कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहता है । सुबह 9 से लेकर 11 तक रुद्राभिषेक किया जा रहा है, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रवचनों का आयोजन चल रहा है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से विशेष आकर्षण के साथ ब्रजधाम वृंदावन के प्रसिद्ध त्रिलोकनाथ मंडल द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जा रही है । कथा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। आप सभी धर्म प्रेमी जनों से निवेदन है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Tags :

जरूरी खबरें