Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में निकाली गई शोभा यात्रा

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024

आज अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर _नगर में निकाली गई शोभा यात्रा

KamarRana

  • रायसेन (देवरी)___अयोध्या में आज भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर, नगर में आज भगवान राम की सेना के साथ भव्य शोभा यात्रा निकल गई ।

इस शोभा यात्रा में ,भगवान राम और उनकी सेना का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह शोभायात्रा नगर के थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी ,जहां जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

डीजे की धुन पर भगवा कलर की ड्रेस पहने श्रद्धालु जमकर जय घोष के नारे लगाते हुए नजर आए ।

इस शोभा यात्रा में हजारों की तादाद में महिलाएं पुरुष एवं युवा मौजूद रहे।

शोभा यात्रा में बजरंग दल के अध्यक्ष नितेश रघुवंशी एवं हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्ण नारायण रघुवंशी पार्षद अशोक मामा ने बताया कि यह भव्य शोभायात्रा अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही श्री राम मंदिर प्रांगण में कन्या भोज का कार्यक्रम भी रखा गया था। इस मौके पर नगर के सभी गणमान्य लोग हजारों की तादाद में उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें