Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: 9 वर्ष से प्रति मंगलवार होता है नियमित सुंदरकांड का पाठ

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
9 वर्ष से प्रति मंगलवार होता है नियमित सुंदरकांड का पाठ गाडरवारा। स्थानीय पटेल वार्ड के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति द्वारा विगत 9 वर्षों से संगीत शैली में प्रति मंगलवार शाम 7 बजे से सुंदरकांड का पाठ होता है। समिति के वरिष्ठ सदस्य एवम सुंदरकांड पाठ प्रमुख ओमकार प्रसाद सेन ने जानकारी देते हुए बताया की पंडित नीरज दुबे के विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग से पूर्ण विधि विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक प्रति मंगलवार को नियमित सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित समय पर हनुमान भक्त मंदिर आकर सुंदरकांड पढ़ते है एवं पूजन कर पुण्य लाभ लेते है। समिति के अन्य सदस्यों के साथ साथ ढोलक वादक धनराज कहार , सोनी बंधु एवम पटेल वार्ड निवासियों का भी विशेष सहयोग एवम सहभागिता सुंदरकांड पाठ की निरंतरता को बनाए हुए है।

Tags :

जरूरी खबरें