Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: सनातन मंदिर ट्रस्ट करेली की भूमि से संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण संयुक्त टीम ने हटाया 14 व्यक्तियों का अतिक्रमण

Aditi News Team

Sun, May 1, 2022

सनातन मंदिर ट्रस्ट करेली की भूमि से संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण,संयुक्त टीम ने हटाया 14 व्यक्तियों का अतिक्रमण

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में जिले की करेली तहसील के अंतर्गत धर्मादा कमेटी करेली सर्वराकार सनातन मंदिर ट्रस्ट की खसरा नम्बर 135 की 1.250 हेक्टर अतिक्रमित भूमि में से 0.021 हेक्टर भूमि पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को अतिक्रमण से हटवाया। इस भूमि से 4 व्यक्तियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही नजूल भूमि से 10 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया। इस तरह संयुक्त टीम द्वारा 14 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया।

      अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्री राजेश शाह, तहसीलदार करेली श्री लालशाह जगेत, टीआई करेली श्री अखिलेश मिश्रा और पुलिस, नगरपालिका व राजस्व विभाग का अमला मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें