Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: गाडरवारा, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन   

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ समापन गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्री भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन हो गया । श्रीमद भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अभिषेकाचार्य भार्गव ने पंडित बालमुकुन्दाचार्य जी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा के प्रवचन देते हुए श्रीमद भागवत महात्म् कथा, भक्ति महिमा, कथा श्रवण विधि, कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, पुरज्जल उपाख्यान,भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, अजामिल चरित्र,समुद्र मंथन, द्वादश अवतार कथा, श्री कृष्ण जन्म, बाललीला,गोवर्धन लीला, महारस,उद्धव गोपी संवाद, कृष्ण रुक्मणि विवाह, फूलों की होली, गुरूमहिमा,सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शुकदेव पूजन आदि प्रसंगों पर संगीतमय भागवत सुनाई। उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन पंडित कमलेश भार्गव के सतत मार्गदर्शन में श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी का वितरण भी किया गया ।कथा में अनेक श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें