Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा, एसडीएम सृष्टि देशमुख ने किया नगर में भ्रमण,किए माता रानी के दर्शन

Aditi News Team

Wed, Oct 13, 2021

गाडरवारा। विगत दिनों परिवार में एक दुखद दुर्घटना के कारण एसडीएम सृष्टि देशमुख अवकाश पर थी। नवरात्रि पर्व को लेकर आज तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसके उपरांत आज गाडरवारा शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पैदल भ्रमण किया गया। शहर की व्यवस्थाओं के दौरान सहायक कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौड़ा भी प्रशासन अमला के साथ मौजूद रहे साथ में माता रानी के दरबार में माथा टेका और सबके मंगल की कामना की। नगर में आज काफी संख्या में भीड़ देखी गई जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा शाम को ही व्यवस्थाओं में पुलिस प्रशासन तैनात कर दिया गया था यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे ऐसी व्यवस्था थाना प्रभारी राजपाल बघेल की अगुवाई में की गई है। सहायक कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौडा और गाडरवारा एसडीएम सृष्टि देशमुख ने दल बल के साथ नगर की दुर्गा उत्सव समितियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही साथ माता रानी के दरबार मैं विराजी मां जगदंबा के दर्शन किए।

Tags :

जरूरी खबरें