Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

बरमान में कथित सट्टा कारोबार की चर्चा तेज, आखिर कब होगी कार्रवाई

बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मंत्री उदय प्रताप सिंह

मां का दरबार और पूर्णाहुति में हवन करते भक्त : समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

Aditi News Team

Wed, Nov 11, 2026

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

दिवाली की रात निशीथ काल में रात्रि जागरण

मां का दरबार और पूर्णाहुति में हवन करते भक्त

नरसिंहपुर- जनकल्याण और जन समृद्धि के पवित्र संकल्प को लेकर करेली के समीपी ग्राम गरहा स्थित मां बेडऩी दरबार में महाकाल भक्त परिवार द्वारा दिवाली की मध्य रात्रि को रात्रि जागरण व समृद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य पं देवव्रत पाराशर द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के साथ मध्य रात्रि से लेकर प्रथम पहर तक संपूर्ण रात्रि श्वेत पलाश, विल्व, चंदन की समिधाओं से वैदिक मंत्रों और तंत्रो के द्वारा एवं 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन,पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत अनुष्ठान की पूर्णाहुति में हवन किया गया। इसके पूर्व सभी यज्ञाचार्याे ने सुबह के समय बरमान रेत घाट स्थित दीपेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस,दुग्ध और तीर्थ जल से अभिषेक करते हुए शिवार्चन किया। आचार्य पं देवव्रत पाराशर ने बताया कि सनातन धर्म में पूरे वर्ष में चार रात्रि होती हैं। जिन्हे महारात्रि की संज्ञा दी गई है। इन चारों रात्रियों में काल रात्रि अर्थात दिवाली,महारात्रि अर्थात शिवरात्रि,मोहरात्रि अर्थात कृष्णजन्माष्टमी की रात्रि और दारूणारात्रि अर्थात होलिका दहन की रात में आत्म कल्याण के लिए साधना करने का विशेष महत्व है। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के उपरांत मां बेडऩी के दरबार में कन्या भोजन और भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गरहा ग्राम सहित आस पास गांवों के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता दी।

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मां बेडऩी दरबार में महाकाल भक्त परिवार

जरूरी खबरें