Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा,गौशाला में गोपाष्ठमी महोत्सव आयोजित

Aditi News Team

Sun, Nov 14, 2021

गाडरवारा। स्थानीय डमरू घाटी के पास दयोदय पशु सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में 21 वे स्थापना दिवस पर गत रविवार को गोपाष्ठमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्य्क्ष राजीव जैन ने गौमाता का पूजन किया ।तदोपरांत उपस्थित लोगों द्वारा महाप्रसादी ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चला। विदित हो दयोदय पशु सेवा समिति मप्र गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड से पंजीकृत एवं जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मान्यता प्राप्त है । समिति द्वारा संचालित गौशाला में लगभग 290 गाय, बछड़े है। यहां पर जैविक सब्जियां भी लगाई गई है। रविवार को हुए आयोजन में क्षेत्रीय विधायक सुनीता पटेल, पूर्व विधायक साधना स्थापक , पूर्व नपा अध्य्क्ष अनिता जायसवाल, नवनीत चाचा सहित बड़ी संख्या में लोगो ने गौपूजन कर प्रसादी ली। कार्यक्रम के आयोजन में राजीव जैन अध्य्क्ष, अनुज जैन, राजकुमार जेन, मुकुंद मालपानी, आलोक जैन , प्रशान्त अग्रवाल, प्रदीप जैन सहित दयोदय सेवा समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें