Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 16 मार्च को मनाया जाएगा

Aditi News Team

Tue, Mar 14, 2023
कुंडलपुर में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव 16 मार्च को मनाया जाएगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म कल्याणक महोत्सव 16 मार्च 2023 गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रातः 7:00 बजे श्री भक्तांमर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन होगा। श्री बड़े बाबा महामंडल विधान होगा। सायंकाल 7:30 बजे भक्तांमर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने इस अवसर पर धर्म श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर पुण्यार्जन का अनुरोध किया है।

Tags :

जरूरी खबरें