Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: करेली, सभागार में धरना दिया नगर पालिका अध्यक्षा ने

Aditi News Team

Sat, Sep 9, 2023
भागीरथ तिवारी करेली सभागार में धरना दिया नगर पालिका अध्यक्षा ने करेली । नगर पालिका करेली में आज बड़ी असमंजस की स्थिति देखने को मिली l आज शनिवार को चंद्रयान को उपलब्धि को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के द्वारा इस उपलब्धि को लेकर पत्रकारों को चर्चा के लिए बुलाया l जब पत्रकार नगर पालिका करेली के सभागार में पहुंचे तो वहां पर चंद्रयान उपलब्धि की चर्चा करते-करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममार के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बनकर के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा करने लगी और इस भ्रष्टाचार को लेकर नगर पालिका सभागार में धरना देने की बात करने लगी l इस धरने के संबंध में भ्रष्टाचार के द्वारा किया गए कार्यों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के पुत्र संदीप ममार नगर पालिका अधिकारी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की बात करने लगे मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर की उपस्थिति में यह कार्य किया जा रहा था l जबकि आज मध्य प्रदेश शासन के द्वारा लोक अदालत का आयोजन भी नगर पालिका करेली में किया जा रहा था नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के द्वारा आनन फानन में बिना सूचना के अपने कुछ पार्षदों को लेकर धरना दे दिया गया l इस धरने की सूचना प्रशासन को देना चाहिए थी l पर ऐसा नहीं किया गया l परमिशन भी l नहीं गई l ओर धरना देने की बात कलेक्टर महोदया जी को बताया गया l कलेक्टर महोदया को जानकारी लगते ही उन्होंने डिप्टी कलेक्टर अनीता पटेल को नगर पालिका करेली पहुंचाया जहां पर डिप्टी कलेक्टर के द्वारा लिखित शिकायत को लेकर जांच करने की बात की गई और बिंदुओं को लेकर भ्रष्टाचार की बात की जा रही थी उसे स्थलों का भी निरीक्षण कर जांच करने की बात एक सप्ताह में करने की बात की l

Tags :

जरूरी खबरें