Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नरसिंहपुर ,केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां बताई

Aditi News Team

Mon, Jun 19, 2023
रिपोर्टर -संदीप राजपूत ,नरसिंहपुर https://youtu.be/eLZCdOmYbpQ नरसिंहपुर । होटल सरस नरसिंहपुर में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद वा केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने की प्रेस वार्ता,प्रेस वार्ता के दौरान सांसद वा केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी ने केंद्र सरकार में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई,श्री सांसद ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है, आज हर वर्ग सरकार से खुश है, मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना से प्रदेश की बहनों के सौभाग्य का उदय हुआ है, लाडली लक्ष्मी बहना योजना बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाएगी, हमारा लक्ष्य महिलाओं का समग्र विकास करना है, महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं के लिए कार्य करना, सशक्त नारी सशक्त समाज की ओर ध्यान देना।जन्म से लेकर जीवन पर्यंत तक महिला कल्याण योजना, जैसे मंगल दिवस का आयोजन, नारी सम्मान संबल योजना विभिन्न पेंशन योजना महिला अपराध नियंत्रण पर हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है, भा ज पा सरकार में महिलाएं आत्म सम्मान से जीना सीख रही है। हमारी सरकार महिलाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है, हमारी सरकार युवाओं, बुजुर्गो, बच्चो के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है, सभी वर्ग के लोगो तक हमारी योजनाएं पहुंच रही है, हर वर्ग का व्यक्ति शासन की योजनाओं का लाभ ले रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान भा ज पा के स्थानीय विधायक श्री जालम सिंह पटेल,वरिष्ठ पधाधिकारी श्री नीरज महाराज, श्री महंत प्रीतमपुरी, श्री रमाकांत धाकड़, मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा रहे मौजूद।

Tags :

जरूरी खबरें