Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: उदयपुरा विधानसभा से, लोधी समाज के, भोपाल सिंह लोधी ने दावेदारी पेश की

Aditi News Team

Mon, Sep 4, 2023
उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से "भोपाल सिंह लोधी" ने अपनी दावेदारी पेश की है। रायसेन/ उदयपुरा____________________ विगत दिनों से रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा में एक शख्सियत का नाम बहुत ही तेजी से सभी के सामने उभर कर सामने आया है। उदयपुरा विधानसभा से भोपाल सिंह लोधी का नाम प्रबल दावेदारों में शुमार हो चुका है। इस बार उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की यही पुकार है की इस बार उदयपुरा-देवरी क्षेत्र के व्यक्ति को ही टिकट मिलना चाहिए क्योंकि अभी तक 15 से 20 वर्षों से बरेली क्षेत्र के व्यक्ति को ही टिकट मिला है। जिस कारण से उदयपुरा देवरी क्षेत्र के साथ बहुत ही ज्यादती हुई है। जो विकास यहां पर होना चाहिए था वह सिर्फ बरेली क्षेत्र तक ही सीमित रह गया है। इस बार उदयपुरा देवरी क्षेत्र से सिर्फ एक ही दावेदार है सिर्फ भोपाल सिंह लोधी और इनका प्रबल दावेदारों में नाम इसलिए सुमार है क्योंकि उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में लोधी समाज का बाहुल्य है। इस विधानसभा में 29000 लोधी वोटर्स हैं। भोपाल सिंह लोधी 25 वर्षों से सक्रिय हैं। उनकी माताजी दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास। वर्तमान में भोपाल सिंह ,लोधी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। जिला रायसेन में सचिव/रोजगार सचिव संघ के जिला अध्यक्ष हैं। वर्तमान में उनके भाई की पत्नी सरपंच ग्राम पंचायत कानीवाड़ा है। वह पहले भी लोधी समाज के जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री, सचिव संघ ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। अगर भारतीय जनता पार्टी भोपाल सिंह लोधी को विधानसभा का उम्मीदवार घोषित करती है तो लोधी समाज के साथ-साथ उदयपुरा देवरी क्षेत्र से सभी समाज के लोगों समर्थन प्राप्त होगा।

Tags :

जरूरी खबरें