Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: ग्राम पंचायत हेमरा के विद्यार्थी क्षेत्रीय विधायक का नाम नहीं बता पाए 

Aditi News Team

Thu, Aug 21, 2025
ग्राम पंचायत हेमरा के विद्यार्थी क्षेत्रीय विधायक का नाम नहीं बता पाए करेली लगातार ग्राम पंचायतो में अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं न तो उनको ऊपर प्रशासन का दबाव है और न ही जनप्रतिनिधियो का l ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत चावर पाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हेमरा में देखने को मिल रहा है l जनपद पंचायत चावर पाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हेमरा में हमारे संवाददाता ने जाकर जानकारी ली तो यहां पर देखा कि शासकीय विद्यालय हैं l विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से पूछा गया कि क्षेत्रीय विधायक कौन है नाम बता सकते है l विधायक का नाम बताइए यहां के विद्यार्थियों ने नाम नहीं बताया जब विद्यार्थियों से पूछा गया की ग्राम पंचायत हेमरा से 2 किलोमीटर दूरी पर क्षेत्रिय विधायक विश्वनाथ सिंह जी पटेल का यहां से 2 किलोमीटर दूरी पर निवास स्थान है तो नाम नहीं बता पाए उन्होंने बताया कि हमें जानकारी नहीं है l वहीं दूसरे जिला मुखिया कलेक्टर के संबंध में और कलेक्टर के नाम की जानकारी लेते हुए कहा कि हमारे संवाददाता ने पूछा कि जिले की कलेक्टर क्या नाम है l यह भी बताने से इनकार कर दिया इस विद्यालय के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तो यहां पर जो शिक्षक की शिक्षा काय पढ़ा रही है l वह शिक्षक के द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए लगाई गई है l और तो और यहां पर जो शिक्षक है l बह अपने में रूम में बैठकर मोबाइल चलाते नजर आए जब क्षेत्रीय विधायक के निवास स्थान से 2 किलोमीटर दूर से इस विद्यालय की स्थिति यह है तो आप समझ सकते हैं कि नरसिंहपुर जिले के अन्य विद्यालयो की क्या स्थिति होगी जब इस संबंध में ग्राम पंचायत हेमरा के सरपंच से जानकारी मुरली लाल से जानकारी लेकर पूछा जाए की आपको ग्राम के ग्रामीणों ने सरपंच के रूप में चुना है तो आप क्या कर रहे हैं तो उन्होंने गोल-मोल जवाब देकर अपना मोबाइल बंद कर लिया l

Tags :

जरूरी खबरें