Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: मुनिराजों ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन 16 अप्रैल को दो बजे से आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम

Aditi News Team

Sat, Apr 13, 2024
जय कुमार जैन कुंडलपुर मुनिराजों ने किया कार्यक्रम स्थल का अवलोकन 16 अप्रैल को दो बजे से आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम कुंडलपुर दमोह । सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र ,जैनतीर्थ कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है निर्यापक श्रमण श्री नियम सागर जी महाराज,निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ,निर्यापक श्रमण श्री समतासागर जी महाराज, निर्यापक श्रमण श्री अभयसागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने पंडाल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।पंडाल में व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुनि संघ मंच पर विराजमान होंगे। आर्यिका संघ, ऐलक, क्षुल्लक जी महाराज अलग विराजमान होंगे ।सरसंघ संचालक श्री मोहन भागवत जी अतिथियों को बैठने के लिए अलग मंच होगा ।हथकरघा, प्रतिभास्थली, दयोदय ,भाग्योदय आदि प्रकल्प जो आचार्य श्री ने प्रारंभ कराए हैं वो अपनी जानकारी देंगे, ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी, प्रतिभास्थली की दीदी को बैठने अलग व्यवस्था होगी । श्रेष्ठीजनों को, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी, महोत्सव समिति, कैमरामैन, मीडिया, को बैठने अलग व्यवस्था की गई है। लाखों जन समूह इस कार्यक्रम को देखेगा ।34 एलईडी के माध्यम से जनसमूह कार्यक्रम देख सकेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें