Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा,धूमधाम से शक्तिधाम पहुंची माँ की भव्य प्रतिमा,जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत

Aditi News Team

Fri, Feb 14, 2025
धूमधाम से शक्तिधाम पहुंची माँ की भव्य प्रतिमा  जगह जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत गाडरवारा। वर्षो के इंतज़ार के बाद आखिरकार जयपुर से मातारानी की भव्य प्रतिमा शक्तिधाम में स्थापित होने पहुंच गई। जिसे शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शांतिदूत छीपा तिराहा पुराना बस स्टैंड पुरानी गल्ला मंडी, झंडा चौक, शिवालय, शक्तिचोक, महावीर भवन, पानी की टंकी, शक्तिधाम मंदिर के समक्ष सम्पन्न हुई। जहाँ प्रसादी वितरण कर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में डीजे बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग महिलाए युवक युवती वरिष्ठ जन, नगर के गणमान्य नागरिक, नपा अध्यक्ष जनप्रतिनिधि शामिल रहे। नगर में जगह जगह मातारानी की शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद पानी के पाउच वितरण किए गए। प्रतिमा को फिलहाल अन्यत्र रख कर आगामी समय में शीघ्र इसकी विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Tags :

जरूरी खबरें