Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: नरसिंहपुर,अतिथि शिक्षिका के साथ घटित घटना के विरोध में दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Aditi News Team

Thu, Aug 21, 2025
रिपोर्टर संदीप राजपूत  नरसिंहपुर। अतिथि शिक्षिका के साथ घटित घटना के विरोध में दोषी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एवं शिक्षक सुरक्षा अधिनियम लागू किये जाने की मांग को लेकर शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में दर्शाया गया है कि पूर्व में भी करकवेल, चॉवरपाठा, गाड़रवारा (नरसिंहपुर) सहित अनेको स्थानों पर शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना घट चुकीं हैं तथा अनेक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की घटना आम हो चुकी है। संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने मध्यप्रदेश शामन व जिला प्रत्तासन से शिक्षक सुरक्षा अधिनियम लागू करने व शाला परिसर में असामाजिक तत्वों के प्रवेश निषेद करने हेतु प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

Tags :

जरूरी खबरें