Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: कुंडलपुर,भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Aditi News Team

Wed, Apr 3, 2024
भगवान श्री आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कुंडलपुर दमोह ।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के कुंडलपुर में बड़ी संख्या में विराजमान शिष्यों के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाने का मंगल अवसर प्राप्त हुआ। प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा, पूजन ,आदिनाथ विधान हुआ। परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के मुखारविंद से शांति धारा का वाचन किया गया ।इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ऋद्धि मंत्र कलश ,शांति धारा ,छत्र ,चंवर, आरती करने का सौभाग्य श्रेष्टि श्रीमती चिंतामणि सवाईलाल जैन परिवार मुंबई ,सीए अजय उपेंद्र दीपक जैन तलवंडी ,तनिष्क जैन अजीत जैन शिवपुरी ,सुभाषचंद्र सचिन जैन दिल्ली ,शौर्य सचिन प्रियंक सचिन जैन अहमदाबाद ने प्राप्त किया। कुंडलपुर में विराजमान सभी साधु जनों की आहारचर्या संपन्न हुई । सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना , पूज्य बड़े बाबा की महाआरती हुई। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का लोकप्रिय चर्चित कार्यक्रम शंका समाधान का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें लोगों ने अपनी अपनी शंकाओं का समाधान पाया।

Tags :

जरूरी खबरें