Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व

Aditi News Team

Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे ,शाहनगर धूमधाम से मनाया गया गणगौर सुहागिनों का पर्व  शाहनगर । विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं का सबसे पसंदीदा गणगौर बङे ही धुम धाम हर्षोल्लास पूर्ण तरीके के शाहनगर मुख्यालय सहित ग्रामिण अंचलों मे मनाया गया । पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन को प्रेम का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को और देवी पार्वती ने संपूर्ण नारी समाज को सौभाग्यवती होने का वरदान दिया था। नगर की सभी सुहागिनें एवं क्वारी कन्याओं ने यह व्रत रखा व परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा की और विवाहित महिलाओं ने जहां अपने पति की उम्र लंबी की कामना का वर मांगा वहीं कुंवारी कन्याओं ने अपने आगामी जीवन में एक आदर्श जीवन-साथी मिलने का वरदान प्राप्त कियाश नगर की समाजसेवी श्री मति गोमती दुबे ने बताया की गणगौर का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तीज को मनाया जाता है। यह होली के दूसरे दिन ही प्रारंभ हो जाता है और सोलह दिनों तक चलता है। माना जाता है कि गौरा अपने पीहर आती है, तो पीछे-पीछे ईशर भी उसे लेने आ जाते हैं। इस दिन को भगवान शिव और पार्वती के प्रेम और विवाहोत्सव के रूप में भी मनाया जाता कई महीनों के अलगाव के बाद शिव और पार्वती फिर एक साथ आते हैं। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और वैवाहिक खुशी के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं, तो अविवाहित युवतियां आदर्श पति की प्राप्ति के लिए शाहनगर सहित समुचे ग्रामिण अंचल गणगौर का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

Tags :

जरूरी खबरें