Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा,नारी शक्ति ने एकत्रित होकर सौंपा ज्ञापन बसंती पालीवाल जिला अध्यक्ष नियुक्त 

Aditi News Team

Thu, Jun 12, 2025
नारी शक्ति ने एकत्रित होकर सौंपा ज्ञापन बसंती पालीवाल जिला अध्यक्ष नियुक्त  https://youtu.be/oUuhigHp4q4?si=vnzb52VxMrK8biT गाडरवारा। विगत दिवस स्थानीय माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के सानिध्य एवं नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया के संयोजन में एक गरिमापूर्ण आयोजन हुआ। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमति शोभा त्रिवेदी इंदौर ,श्रीमति राधिका ढिमोले संभाग कार्यकारिणी अध्यक्ष की उपस्थिति में सर्व सम्मति से श्रीमति बसंती पालीवाल को विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर नियुक्त किया गया। बैठक उपरांत बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने पैदल मार्च करते हुए नारियों के सम्मान में लव जिहाद एवं घरेलू हिंसा जैसे मुद्दों पर तहसीलदार अनु जैन को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त अवसर पर श्रीमति नीरजा शर्मा, सुषमा देवलिया, ममता दुबे, सुनीता पालीवाल,विद्या मुदगल ,ऊषा पाराशर, अरुणा शर्मा, श्रीमति कल्पना बचकैया, रीना लमानिया सहित अनेक प्रबुद्ध महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने उपस्थित नारी शक्ति सभी प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमति बसंती पालीवाल ने अपने उदबोधन में कहा की विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था से जुड़कर पूरे जिला में नारी उत्थान व एकता के लिए पूर्ण लगन व ईमानदारी से सदैव सेवा भाव से कार्य करेंगे। समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने कहा कि जहाँ नारियो का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हम सदैव ही बेटियों की शिक्षा व सम्मान के लिए कार्य करते है। इस मौक़े पर नपा सभापति आनन्द दुबे, सर्व ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव दुबे, उपाध्यक्ष अनुपम ढिमोले, सतीश लमानिया एवं श्री देवलिया उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी मुकेश बसेड़िया तथा आभार नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमति पालीवाल ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें