Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: गाडरवारा,हर्षोउल्लासमयी तीन दिवसीय गणगौर उत्सव आयोजन सम्पन्न

Aditi News Team

Sun, Apr 14, 2024
हर्षोउल्लासमयी तीन दिवसीय गणगौर उत्सव गाडरवारा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय गणगौर का आयोजन बहुत धूमधाम से किया गया। प्रथम दिवस गणगौर जी की शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ श्री कमल किशोर जी राठी के यहां से शुरू कर महावीरजी ले जाया गया। सभी महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से गणगौर जी की गेंदुली एवं झालेवारने किए गए। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर के सामूहिक उद्यापन विट्ठल भवन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। द्वितीय दिवस गणगौर जी का स्वागत संटी जी बंटी जी मालपानी के परिवार द्वारा बहुत धूमधाम से किया गया । गणगौर स्वागत में मालपानी परिवार द्वारा अनेको मनोरंजक रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गयी एवं सभी के लिए विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की सुंदर व्यवस्था की गयी। जिसका सभी सखियों ने भरपूर आनंद उठाया। तृतीय दिवस श्री गणगौर जी की शोभायात्रा पारंपरिक परिधान में एवं बैंड बाजेे साथ श्री राम कुमार जी काबरा, (चावड़ी) के यहां से प्रारंभ कर वल्लभ मार्केट हवेली ले जायी गयी। जहां सभी सखियों ने मिलकर घूमर नृत्य एवं गणगौर जी के बधावे गाकर गणगौर जी का उत्सव मनाया। अंत में सभी सखियों ने गणगौर जी की भावपूर्ण रूप से विदाई दी।

Tags :

जरूरी खबरें