Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,पत्रकार को धमकाने वाला चौकसे हॉस्पिटल का संचालक हरभजन सिंह लकी खनूजा पर थाना कोतवाली में एफ आई आई दर्ज 

Aditi News Team

Wed, Apr 23, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू  पत्रकार को धमकाने वाला चौकसे हॉस्पिटल का संचालक हरभजन सिंह लकी खनूजा पर थाना कोतवाली में एफ आई आई दर्ज  https://youtu.be/SvdAgSDWz2o?si=uSt8fOswVbcJvQ3j मामला है नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का जहां पत्रकार को खबर प्रसारित करना इतना महंगा पड़ गया कि चौकसे हॉस्पिटल के संचालक हरभजन सिंह लकी खनूजा ने पहले तो पत्रकार राधे साहू को गंदी गंदी गलियां दी जब इतने से भी मन नहीं भरा तो पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दे डाली । दअरसल मामला है चौकसे हॉस्पिटल के संचालक हरभजन सिंह लकी खनूजा द्वारा NH 44 पर बनाए जा रहे पेट्रोल पंप का जिसके निर्माण के लिए हरे भरे वृक्ष काटे जा रहे थे जिसकी जानकारी मिलने पर पत्रकार खबर बनाने के उद्देश्य से मौके पर पहुंचते है जहां पर वन विभाग की टीम पहले से ही मौजूद मिली । वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए लकड़ी और ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया । इसी कार्यवाही की खबर चलाने से बौखलाए चौकसे हॉस्पिटल के संचालक हरभजन सिंह लकी खनूजा ने देर रात पत्रकार राधे साहू को फोन कर गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दे डाली । पत्रकार संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों को जब इस बात की सूचना दी गई तो सभी पत्रकारों ने मिलकर यह फैसला लिया और कोतवाली पहुंच कर खनूजा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई ।  

Tags :

जरूरी खबरें