Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 31 मई तक पूर्ण करें ई-केवायसी और अन्य कार्य : कलेक्टर सोनिया मीना 

Aditi News Team

Thu, May 8, 2025
पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 31 मई तक पूर्ण करें ई-केवायसी और अन्य कार्य : कलेक्टर सोनिया मीना  ➡️ कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शेष ईकेवाईसी एवं अन्य कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करे। ➡️ कलेक्टर सुश्री मीना ने स्पष्ट किया कि ई-केवायसी, आधार-बैंक खाता लिंकिंग, लैंड लिंकिंग, सेल्फ रजिस्ट्रेशन निराकरण और फार्मर आईडी से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान मोड में 31 मई 2025 तक सुनिश्चित किया जाए। ➡️ कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें ताकि जून 2025 के प्रथम सप्ताह में सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें