Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

: कुंडलपुर में आयोजित होगा आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सवनये आचार्य पद ग्रहण करेंगे,सर संघ संचालक मोहन भागवत जी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी आएंगे

Aditi News Team

Mon, Apr 15, 2024
जय कुमार जैन ,कुंडलपुर कुंडलपुर में आयोजित होगा आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सवनये आचार्य पद ग्रहण करेंगे,सर संघ संचालक मोहन भागवत एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे कुंडलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में भव्य पंडाल में आयोजित होगा आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महा महोत्सव। महोत्सव समिति संयोजक वीरेश सेठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को1:00 बजे चल समारोह के रूप में सभी साधुगण को पंडाल तक ले जाया जाएगा ।वहां पहुंचकर पहले ध्वजारोहण होगा ।तत्पश्चात पंडाल जिसका नाम विद्यासागर मंडपम दिया गया है इसका उद्घाटन होगा ।पंडाल में निर्मित रैंप पर चलकर पूरा मुनि संघ मंच पर विराजमान होगा ।मंच का संचालन निर्यापक श्रमण मुनि श्री नियम सागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज, आर्यिका रत्न श्री पूर्णमति माताजी करेंगी ।मंगलाचरण होगा, दीप प्रज्वलन होगा, चित्र अनावरण किया जाएगा ।श्रावक श्रेष्ठि ,उपस्थित विशाल जन समूह आचार्य पद ग्रहण करने हेतु पूज्य मुनि श्री से निवेदन करेगा ।परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का उत्तरदायित्व संभालने पूरे देश की समाज मुनि श्री से निवेदन करेगी । मुनि संघ ,आर्यिका संघ ,ऐलक संघ, क्षुल्लक संघ,ब्रह्मचारी भैया जी, दीदी जी भी निवेदन करेंगे ।चौक पूरा जाएगा ,कलश रखे जाएंगे, सिंहासन रखा जाएगा और नए आचार्य को सिंहासन पर बिठाया जाएगा । श्रेष्ठीजन सभी मिलकर पाद प्रक्षालन करेंगे ।अतिथियों का उद्बोधन होगा ।आचार्य महाराज जी का उद्बोधन होगा।

Tags :

जरूरी खबरें