Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कृषि अधिकारियों ने किया सिहोरा के उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण निरीक्षण की जानकारी मिलते विक्रेताओं ने बंद की दुकानें

Aditi News Team

Wed, Jun 18, 2025
कृषि अधिकारियों ने किया सिहोरा के उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण निरीक्षण की जानकारी मिलते विक्रेताओं ने बंद की दुकानें किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा आज मंगलवार को सिहोरा विकासखंड के अंतर्गत उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि अधिकारियों की टीम सबसे पहले अभिषेक ब्रदर्स का निरीक्षण करने पहुँची। इसकी जानकारी मिलते ही सिहोरा स्थित सभी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिये गये। निरीक्षण के दौरान अभिषेक ब्रदर्स में स्टॉक रजिस्टर एवं कैश मेमो न पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा जवाब संतुष्ट न पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई। साथ ही गुणवत्ता परीक्षण के लिए डीएपी दानेदार सुपर फॉस्फेट एवं पाउडर सुपर फॉस्फेट के नमूने भी लिए गए। उप संचालक कृषि के अनुसार निरीक्षण की जानकारी लगने पर आयुष फर्टिलाइजर, आशा ट्रेडर्स, पी के कृषि केंद्र एवं सिद्धि विनायक ट्रेडर्स के संचालकों द्वारा अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली गईं थी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में क्षेत्र के उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। यदि इस दौरान भी प्रतिष्ठान बंद पाये जाते हैं तो उनके लाइसेंस निलंबन करने की कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी रश्मि मोदी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर एवं ए एल अहिरवार मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें