Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: हरिओंम शुक्ला हत्याकाण्ड में सम्मिलित 25 वें आरोपी अमित सोनी को किया गया गिरफ्तार अमित सोनी हत्या, अवैध वसूली, बलवा जैसे अपराधों में लिप्त

Aditi News Team

Sun, May 25, 2025
हरिओंम शुक्ला हत्याकाण्ड में सम्मिलित 25 वें आरोपी अमित सोनी को किया गया गिरफ्तार अमित सोनी हत्या, अवैध वसूली, बलवा जैसे अपराधों में लिप्त माह मार्च वर्ष 2024 में महोबा रोड में विवाद के कारण गोली चलने से हरिओम शुक्ला की मृत्यु हो गई थी। घटनास्थल का बारीकी से भौतिक, तकनीकि निरीक्षण करते हुए एकत्रित साक्ष्य, साक्षियो के कथनों, एवं फरियादी के कथनों तथा चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा घटनास्थल का सुपरविजन व पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा मामलें में पूर्व में 24 - 1. आकाश यादव 2. अजय उर्फ दीपू विश्वकर्मा हथियार विक्रेता ग्राम गहरवार 3. आकाश शर्मा उर्फ हक्कन 4. अजय राय 5. मोनू विश्वकर्मा 6. विश्वनाथ प्रताप सिंह 7. सौरभ सैनी 8. सुमित कुशवाहा 9. शिवम सोनी 10. अवधेश प्रताप सिंह 11. अजय राजपूत 12. सुधांशु रावत 13. छोटू पंडित उर्फ हरगोविंद तिवारी 14. अभिषेक परिहार 15. अजय श्रीवास उर्फ पप्पू 16. पृथ्वीराज सिंह चंदेल 17. राहुल पटेल 18. पंकज चतुर्वेदी 19. साहिल उर्फ करन कश्यप को गिरफ्तार किया गया था एवं 5 विधि विरुद्ध किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया था। अभियुक्तों के पास से पूर्व में भारी मात्रा में अवैध हथियार कट्टा, पिस्टल, फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाने का सामान, चार पहिया वाहन, स्कॉर्पियो, वेन्यू, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन इत्यादि बरामद की गई थी। हत्या में सम्मिलित अन्य की तलाश जारी थी। एकत्रित साक्ष्य के आधार पर हत्या की घटना में सम्मिलित 25. अमित उर्फ राम सोनी पिता काशी प्रसाद सोनी निवासी बजरंग नगर मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक श्याम बेन, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, संजय, आरक्षक शिव प्रताप, कपेन्द्र, महिला आरक्षक स्वीटी की भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें