Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: सीहोर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम दिन प्रभात फेरी निकाली गई

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए सीहोर का गौरव दिवस 29 नवम्बर को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 25 नवम्बर को प्रात: आवासीय खेल परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री मयंक अवस्थी सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रभात फेरी में दो हजार से अधिक स्कूली बच्चे एवं नागरिक शामिल हुए। प्रभात फेरी आवासीय खेल परिसर ने निकली तथा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए टाउन हाल में समाप्त हुई। समापन अवसर पर विधायक श्री सुदेय राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने संबोधित किया। विधायक श्री राय ने सभी को सीहोर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की शपथ दिलाई।  

Tags :

जरूरी खबरें