Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा में हर घर तिरंगा अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022
गाडरवारा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशन में जिले में हर घर तिरंगा अभियान के बारे लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद गाडरवारा में विद्यार्थियों और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के आजीविका स्वसहायता समूह के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर विभिन्न मार्गों से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों, स्वसहायता समूह के सदस्यों और विद्यार्थियों ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया। गाडरवारा के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कर हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें