Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर नेशनल लोक अदालत में 2221 प्रकरणों का निराकरण : 13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित 18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

Aditi News Team

Sun, Sep 13, 2026

नेशनल लोक अदालत में 2221 प्रकरणों का निराकरण

13.14 करोड़ रुपये से अधिक की अवार्ड राशि पारित

18 खंडपीठों में आपसी राजीनामे एवं सहमति से प्रकरणों का निराकरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के तत्वाधान में जिला न्यायालय नरसिंहपुर सहित जिले की तहसील विधिक सेवा समितियों गाडरवारा, तेंदूखेड़ा एवं गोटेगांव में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय नरसिंहपुर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अखिलेश शुक्ला ने किया।

शुभारंभ अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण दोनों पक्षकारों की जीत है। उन्होंने न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी राजीनामे एवं सहमति से निराकरण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया। नेशनल लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) श्री मनोज कुमार लढ़िया, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री सुधेश वैद्य ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिवक्ताओं की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में कुल 18 खंडपीठों का गठन किया गया। गठित खंडपीठों द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 573 प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति एवं राजीनामे से निराकरण किया गया। इन प्रकरणों में कुल 8 करोड़ 11 लाख 966 रुपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

इसी प्रकार बीएसएनएल, नगर पालिका, बैंक एवं विद्युत विभाग आदि से संबंधित 1648 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी पक्षकारों की सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से निराकरण किया गया। इन मामलों में पक्षकारों से कुल 5 करोड़ 3 लाख 3 हजार 653 रुपये की प्रतिकर/वसूली राशि प्राप्त की गई। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 2221 लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 13 करोड़ 14 लाख 4 हजार 619 रुपये की अवार्ड/वसूली राशि प्राप्त की गई।

पारिवारिक मामलों में भी बनी सहमति

नेशनल लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री विपिन कुमार लवानिया के विशेष प्रयासों से 22 राजीनामा योग्य पारिवारिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें से 7 प्रकरणों में पति-पत्नी ने पुनः साथ रहकर दांपत्य जीवन का निर्वहन करने पर सहमति व्यक्त की। आपसी मतभेद समाप्त होने के बाद पति-पत्नी ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाई और पौधे लेकर खुशी-खुशी अपने घर लौटे।

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री विपिन कुमार लवानिया, जिला न्यायाधीशगण श्रीमती कीर्ति कश्यप, श्रीमती ज्योति मिश्रा एवं श्री आलोक मिश्रा, सीजेएम श्री राकेश सनोडिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश मीणा, जिला रजिस्ट्रार श्री धर्मेन्द्र नागवंशी, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश सक्सेना, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री राजेश्वरदास वैष्णव, लोक अभियोजक श्री धर्मेन्द्र ममार, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु श्रीवास्तव, डिफेंस काउंसिल, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री सचिन दड़ा एवं श्री प्रदीप राय ने और आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश सक्सेना ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर लोक अदालत

नेशनल लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) मनोज कुमार लढ़िया,

न्यायाधीश विपिन कुमार लवानिया,

कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विपिन कुमार लवानिया,

जिला न्यायाधीशगण श्रीमती कीर्ति कश्यप, श्रीमती ज्योति मिश्रा एवं आलोक मिश्रा,

जरूरी खबरें