Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

बरगी बांध से जल निकासी में वृद्धि : पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

Aditi News Team

Thu, Sep 3, 2026

बरगी बांध से जल निकासी में वृद्धि

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

बरगी बांध में जल आवक बढ़ने के कारण जल निकासी की मात्रा में वृद्धि की जा रही है। पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं, जिनसे लगभग 3800 क्यूमेक जल की निकासी की जाएगी।

इसके परिणामस्वरूप माँ नर्मदा नदी के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों में वर्तमान जल स्तर से लगभग 10 से 12 फीट तक वृद्धि संभावित है।

अतः नर्मदा के तटीय क्षेत्रों एवं घाटों के समीप रहने वाले नागरिकों से अपील है कि वे आवश्यक सतर्कता बरतें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। कृपया नदी एवं घाटों के आसपास जाने से बचें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें