Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प : स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Aditi News Team

Mon, Sep 21, 2026

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के तहत युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सहयोग से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दिव्य संस्कार भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन और जिला युवा अधिकारी श्री उमंग कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे एवं अन्य व्यसनों से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक चेतना से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। साथ ही “नशा मुक्त विकसित भारत” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में श्री रामसनेही पाठक, श्रीमती निशा सोनी एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की जिला संचालिका बीके कुसुम बहन उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी श्री रामसनेही पाठक, श्रीमती निशा सोनी और ब्रह्माकुमारी संस्थान की जिला संचालिका बीके. कुसुम बहन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को प्रभावित करता है। नशे की लत का प्रभाव केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। महिलाओं और युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सकारात्मक चिंतन, आत्मबल और अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को व्यसनों से दूर रख सकता है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नशामुक्ति पर आधारित प्रेरणादायी लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से बताया गया कि नशे की आदत किस प्रकार व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित करती है। साथ ही दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के माध्यम से नशे की बुराई से मुक्त होने का संदेश दिया गया। बच्चों के जीवंत अभिनय और प्रभावी प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहा। जिला युवा अधिकारी श्री उमंग कुमार जैन ने युवाओं से ‘माय भारत’ पोर्टल से जुड़कर रचनात्मक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

“नशा मुक्त विकसित भारत” विषय पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में अंशिका प्रजापति ने प्रथम, रजनीश भाई ने द्वितीय तथा खुशी ढिमोले ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों के साथ ही लघु नाटिका प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें