Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

स्मैक तस्करी में संलिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार : स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

Aditi News Team

Wed, Sep 23, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही

• 60.04 ग्राम अवैध स्मैक जप्त, अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख।

• स्मैक तस्करी में संलिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार।

• आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल जप्त, अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख।

• ग्राम नवलगांव रोड पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त।

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

*60.04 ग्राम स्मैक, कीमत लगभग ₹6 लाख, मोटरसाइकिल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार :*

दिनांक 22.09.2026 को थाना क्षेत्र में अपराध पतासाजी एवं भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को ग्राम नवलगांव रोड पर दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए। जो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति वाहन से उतरकर खेत की ओर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम साकेत सेन पिता देवेश सेन, उम्र 24 वर्ष, निवासी तिलक वार्ड, थाना कोतवाली, नरसिंहपुर बताया।

संदेह के आधार पर विधिवत तलाशी लेने पर साकेत सेन के कब्जे से पारदर्शी पन्नी में सफेद-भूरे मटमैले रंग का पाउडर बरामद हुआ, जिसे उसके द्वारा स्मैक होना बताया गया। मौके पर परीक्षण एवं पहचान की कार्यवाही के बाद बरामद पदार्थ का वजन किया गया, जो 60.04 ग्राम पाया गया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख है।

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक को विधिवत जप्त कर तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रूपए है।

पूछताछ एवं मौके पर की गई कार्यवाही में मोटरसाइकिल चालक तरुण ठाकुर पिता बलराम ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय वार्ड, किसानी मोहल्ला, थाना कोतवाली, नरसिंहपुर की भी स्मैक की तस्करी एवं परिवहन में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

*जप्ती विवरण :*

• 60.04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक।

• स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख।

• तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख।

• कुल अनुमानित जप्त मशरूका लगभग ₹8 लाख।

*वैधानिक कार्यवाही:* आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(A)(C)/21(B), 29 NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उप निरीक्षक राहुल सोनकर, वरिष्ठ आर राहुल दुबे, जितेंद्र राणा, आसिफ खान, योगेंद्र सिंह, अंकित विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

*नरसिंहपुर पुलिस द्वारा “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।*

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें