Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

बंडा शराब प्रकरण के आरोपी का अवैध ढाबा भी हटाया गया : मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

Aditi News Team

Fri, Sep 11, 2026

➡️मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

➡️ बंडा शराब प्रकरण के आरोपी का अवैध ढाबा भी हटाया गया

सागर जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन का सख्त अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में मालथौन अनुविभाग के मालथौन टोल टैक्स के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के किनारे शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित लगभग 50 से अधिक ढाबा, होटल, दुकानों एवं टपरों पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई एवं करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

अनुविभागीय अधिकारी श्री सतीश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शासकीय भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकानें एवं ढाबे संचालित किए जा रहे थे, जहां से अवैध शराब एवं नशीले पदार्थ बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

एसडीएम श्री सतीश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से संचालित ढाबों और दुकानों पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की है। अनुविभागीय अधिकारी श्री सतीश वर्मा ने बताया कि इन स्थानों से अवैध शराब व नशीले पदार्थ बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पूर्व में नोटिस देने और आज सुबह मुनादी कराकर यह कार्रवाई की गई है। अब तक कई अवैध ढाबों पर बुलडोजर चल चुका है और टोल टैक्स के आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी है।

बंडा तहसीलदार श्री मोहित जैन ने कहा कि इसी प्रकार बंडा शराब प्रकरण के आरोपी मनीष लोधी द्वारा संचालित अवैध ढाबे पर भी प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उसे जमींदोज किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सागर कलेक्टर

तहसीलदार मोहित जैन

एसडीएम सतीश वर्मा

जरूरी खबरें